फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students got new direction from Pariksha Pe Charcha

Una News: विद्यार्थियों को ‘परीक्षा पे चर्चा’ से मिली नई दिशा, 40 हजार ने जाने तनावमुक्त रहने के टिप्स

Mon, 10 Feb 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students got new direction from Pariksha Pe Charcha
ऊना के बाल स्कूल में परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखते हुए।स्रोत संस्थान
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वार्षिक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ को जिलेभर के स्कूलों में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ सुना। छठी से 12वीं कक्षा तक के 40 हजार से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और परीक्षा संबंधी तनाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री के सुझावों को आत्मसात करने की बात कही।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी, रायंसरी, रावमापा धमांदरी, रावमापा घनारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोह सहित जिले के विभिन्न स्कूलों में किया गया। बाल स्कूल ऊना में उपनिदेशक उच्चतर अनिल कुमार और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने भी इस कार्यक्रम को स्टाफ और छात्रों के साथ सुना। उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स को अपनाकर परीक्षा की तैयारी करने का आह्वान किया। बच्चों ने भी पीएम मोदी के बताए टिप्स के अनुसार वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उपनिदेशक उच्चतर अनिल कुमार और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने बताया कि कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करने के टिप्स दिए। इसके साथ ही परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं और उनके समाधानों पर भी चर्चा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने अभिभावकों और शिक्षकों के लिए आवश्यक सुझाव दिए, ताकि विद्यार्थियों का कॅरिअर प्लानिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन किया जा सके।

ऊना के बाल स्कूल में परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखते हुए।स्रोत संस्थान

ऊना के बाल स्कूल में परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखते हुए।स्रोत संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed