फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students can make a better future in sports: Dr. Sunil

विद्यार्थी खेलों में बना सकते हैं बेहतर भविष्य : डॉ. सुनील

Sat, 15 Feb 2025 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
Students can make a better future in sports: Dr. Sunil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट उपमंडल के तहत पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में शनिवार को गाइडेंस एंड कॅरिअर काउंसलिंग विषय को लेकर कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर रिसोर्स पर्सन डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक के प्रोफेसर डॉ. सुनील रयात पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को खेलों के महत्व के बारे जानकारी दी। कहा कि खेलों से हमारे अंदर आत्मविश्वास, सहयोग, अनुशासन, साहस, एकता आदि मानवीय गुणों का भी विकास होता है। नए-नए लोगों से मिलने और समझने का अवसर मिलता है। आज खेल-जगत में प्रसिद्धि के साथ धन भी खूब कमाया जा रहा है। इसलिए शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हमारे जीवन में खेलों का बहुत अधिक महत्व है। खेलों में इवेंट मैनेजर, फिजियो थैरेपिस्ट, कोच, योग से जुड़े पदों पर भी भविष्य बनाया जा सकता है। राज्य सरकारें भी खिलाड़ियों को बहुत सारी धनराशि व ऊंचे पदों पर नौकरियां दे रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने अपने संबोधन में डॉ. सुनील रयात का धन्यवाद किया। विद्यालय स्टाफ ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed