फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students are being prepared to face challenges

Una News: चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों को किया जा रहा तैयार

Sun, 08 Sep 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Students are being prepared to face challenges
ऊना महाविद्यालय में एमबीए और एमसीए विभाग द्वारा सात दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान मौजूद
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के एमबीए और एमसीए विभाग द्वारा नए विद्यार्थियों के लिए सात दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके चहुंमुखी विकास की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि महाविद्यालय उन्हें नए युग की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करेगा। एमबीए विभाग के समन्वयक डॉ. संजय वर्मा और एमसीए विभाग के समन्वयक पुनीत प्रेम कंवर ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीबीए विभाग के समन्वयक डॉक्टर राज कुमार, बीसीए विभाग के समन्वयक डॉक्टर सुरेश कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक, एमबीए और एमसीए विभाग के प्राध्यापक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को औद्योगिक जगत की जरूरतों, मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी की जानकारी देना और उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान आवश्यक मूल्यों और कौशल से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मैनेजमेंट गेम्स और गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इससे विद्यार्थियों के नेतृत्व, टीम वर्क और निर्णय लेने की क्षमताओं को विकसित किया जा सके। महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed