{"_id":"69fa422ba3897921ac0e810a","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-ignore-instructions-in-schools-and-negligence-una-news-c-93-1-ssml1048-190555-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूलों में निर्देशों की अनदेखी पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूलों में निर्देशों की अनदेखी पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Wed, 06 May 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 06 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में स्कूलों के बेहतर प्रबंधन और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ऊना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार, स्कूलों के संचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। इनमें विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को प्राथमिकता दी जाती है। इसके बावजूद कई स्कूल शुरुआत में तो इन निर्देशों का पालन करते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर से लापरवाही बरतने लगते हैं। प्रशासन ने ऐसे स्कूल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। विशेष रूप से स्कूलों के आसपास नशे से संबंधित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और ऐसी सामग्री की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को भी इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं ताकि विद्यार्थियों का माहौल सुरक्षित और स्वस्थ बना रहे।
इसके अलावा स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को भी अनिवार्य किया गया है। विद्यार्थियों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध करवाने, स्कूल बसों के मानकों की जांच और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, आपदा प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। सभी स्कूलों को नियमित रूप से आपदा प्रबंधन से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। हालांकि इन तमाम निर्देशों के बावजूद कई शिक्षण संस्थानों में इनका पूर्ण रूप से पालन नहीं हो पा रहा है। इस पर प्रशासन ने दोहराया है कि निरीक्षण प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि विद्यार्थियों का सुरक्षित और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।