फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strict action will be taken against those who damage forest wealth: Rana

वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : राणा

Sat, 15 Feb 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who damage forest wealth: Rana
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना के डीएफओ सुशील राणा ने रामगढ़ धार रेंज अधिकारी, बंगाणा रेंज अधिकारी अंकुश आनंद, बीओ विकास कौशल सहित अन्य टीम सदस्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो कोई भी वन संपदा को नुकसान पहुंचाता हुआ पकड़ा जाए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज और सोलहसिंगी धार, ध्यूसंर, चौकीमन्यार सहित अन्य सरकारी जंगलों में खैर की बढ़िया किस्म के पेड़ पाए जाते हैं। इनमें कत्था सबसे बेहतर गुणवत्ता का पाया जाता है। इसी कारण अवैध कटान माफिया की नजर इन जंगलों पर रहती है। हालांकि, पिछले दिनों भी वन विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बावजूद क्षेत्र में कुछ और लोग भी हैं जो वन संपदा को चोरी-छिपे नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग की टीमें ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, रामगढ़ धार रेंज के तहत पड़ते यूपीएफ टांडा हरियाली गांव में चोरी-छिपे खैरों के पेड़ काट कर उसकी लकड़ी झाड़ियों में छुपाने वाले अभी तक पुलिस और वन विभाग की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed