फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Street vendors will not be able to set up their stalls along the NH in the evening.

Una News: शाम के समय एनएच किनारे नहीं लग पाएगी रेहड़ी-फड़ी

Tue, 28 Apr 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will not be able to set up their stalls along the NH in the evening.
ऊना। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे शाम के समय लगने वाली रेहड़ी-फड़ी पर अब नगर निगम सख्ती बरतने जा रहा है। प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम ढलते ही एनएच किनारे बड़ी संख्या में रेहड़ी-फड़ी लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से शहर में एनएच किनारे के क्षेत्र को नोन वेंडिंग जोन घोषित किया है। ऐसे में एनएच किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसके तहत शहर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन रेहड़ी-फड़ी धारकों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट करने का कार्य भी किया जाएगा। निगम की टीमें नियमित रूप से अभियान चलाकर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को हटाएंगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान भी काटे जाएंगे। नगर निगम प्रबंधन का कहना है कि शहर में व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने रेहड़ी-फड़ी संचालकों से निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन



एनएच किनारे रेहड़ी-फड़ी का संचालन नियमों की अनदेखी है। इसे लेकर नगर निगम एक विशेष अभियान चलाएगा। रेहड़ी-फड़ी संचालक एनएच के बजाय वेंडर मार्केट में रेहड़ी-फड़ी लगाएं। इसके अलावा नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed