फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Stray dogs could not be sterilized

Una News: काम अवार्ड होने के बाद भी नहीं हो सकी आवारा कुत्तों की नसबंदी

Wed, 07 Feb 2024 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs could not be sterilized
ऊना। नगर परिषद ऊना की लचर कार्यप्रणाली के कारण शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान ठंडा पड़ गया है। नगर परिषद ऊना ने दावा किया था कि 15 जनवरी के बाद शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। मगर दावे के नसबंदी का कार्य अवार्ड करने के बाद अभियान शुरू नहीं हो पाया है। अब मार्च में नसबंदी अभियान शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमने वाले आवारा कुत्तों से लेकर नगर परिषद की अव्यवस्थाओं को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। सात जनवरी को नगर परिषद ने समाचारों को गंभीरता से लेते हुए नसबंदी अभियान चलाने का दावा किया था।
विज्ञापन

नसबंदी अभियान शुरू करने के लिए अभी तक केवल निजी कंपनी को कार्य ही अवार्ड हो सका है। मगर निजी कंपनी अभी अभियान को धरातल पर शुरू नहीं कर पाई है। अभियान के तहत शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ कर मलाहत स्थित केंद्र में नसबंदी की जानी थी। इसके साथ ही नगर परिषद की ओर से कुत्तों की गणना भी करवाई जानी थी। मगर अभी तक यह सिर्फ नगर परिषद के दावे ही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने आवारा कुत्तों की नसबंदी का एक निजी कंपनी को काम अवार्ड कर दिया है। मार्च से मलाहत में नसबंदी की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। निजी कंपनी को जल्द काम शुरू करने के लिए कहा गया है।
-पुष्पा देवी, अध्यक्ष नगर परिषद ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed