फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Storm wreaked havoc, 1325 transformers shut down; Electricity board suffers loss of 10 crores in one and half hours

Una News: अंधड़ का कोहराम, 1325 ट्रांसफार्मर रखे बंद<bha>;</bha> विद्युत बोर्ड को डेढ़ घंटे में 10 करोड़ का नुकसान

Fri, 18 Apr 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Storm wreaked havoc, 1325 transformers shut down; Electricity board suffers loss of 10 crores in one and half hours
अंब क्षेत्र में आंधी तूफान से टूटकर नीचे गिरा हुआ बिजली का खंबा।संवाद
देर रात करीब साढ़े नौ से 11 बजे तक खराब रहा मौसम, फसलों को नुकसान
विज्ञापन

कई स्थानों पर सड़कों और बिजली लाइनों पर गिरे पेड़, खंभे टूटे, कंडक्टर क्षतिग्रस्त
मुबारिकपुर और हीरानगर में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/बड़ूही/बंगाणा/मैहतपुर। जिले में बुधवार देर रात अचानक अंधड़ चलने से विद्युत परियोजनाओं को खासा नुकसान हुआ। कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए हैं और कहीं खंभे उखड़ गए। विद्युत बोर्ड की ओर से देर रात एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पेड़ गिरने और खंभे टूटने, उखड़ने और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त होने से विद्युत बोर्ड को डेढ़ घंटे में करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचने से जिलेभर में करीब 1325 ट्रांसफार्मर बंद रखे गए। विद्युत लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से ऊना विद्युत मंडल में 75, थानाकलां में 75, गगरेट उपमंडल में सबसे अधिक 556, हरोली में 350 और अंब में 269 ट्रांसफार्मरों की विद्युत सप्लाई को बंद रखा गया। वीरवार को लाइनों की मरम्मत के बाद करीब 1000 ट्रांसफार्मरों को दोबारा चालू कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। इसके अलावा हीरानगर और मुबारिकपुर में विद्युत लाइनों में स्पार्किंग से आग लगने की घटनाएं भी हुईं। समय रहते आग पर काबू पाने से घटनाओं में अधिक नुकसान नहीं हुआ। मैहतपुर में दूसरे दिन भी बिजली बहाली का काम जारी रहा। देर रात अंधड़ से कई स्थानों पर पेड़ गिरे।
गगरेट बस अड्डा के पास एक सूखा पेड़ सड़क के बीचोबीच गिर गया। वहीं, संतोषगढ़ सड़क पर खानपुर में एक पेड़ गिरने से ट्रक को नुकसान पहुंचा। कुंगड़ंत से ललड़ी को जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ विद्युत लाइनों पर गिरा। इससे तारों को नुकसान पहुंचा और सड़क भी वीरवार सुबह तक बाधित रही। जनकौर में संपर्क मार्ग और फतेहपुर में रामपुर सड़क मार्ग पर भी पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। पेखूबेला में भी पेड़ गिरने से विद्युत लाइनों को नुकसान हुआ और संपर्क मार्ग भी बाधित रहा। हालांकि, उक्त सभी स्थानों पर लोगों के सहयोग से वीरवार सुबह के समय ही सड़कों पर गिरे पेड़ हटा दिए गए। जबकि विद्युत आपूर्ति को लेकर दिनभर कर्मचारी सेवाओं में तैनात दिखे।
विज्ञापन


शादी समारोहों पर बरपा मौसम का कहर
कई स्थानों पर शादी समारोह भी थे। अंधड़ ने शादी की खुशियां भी तहस-नहस कर दीं। अंब उपमंडल की पंचायत रपोह मिसरां के तहत आने वाले गांव झगेड़ा में एक लड़की की शादी के मौके पर मौसम का कहर बरपा और टेंट सहित सजावट का सारा सामान उड़ गया। बरातियों के स्वागत के लिए बनाया गया सारा भोजन भी खराब हो गया। शादी समारोह में कुल मिलाकर करीब चार लाख रुपये का अनुमानित नुकसान बताया जा रहा। इसके अलावा अंब की बेहड़ जसवां पंचायत में टीन की छतें उड़ गईं। अंदर रखा सामान भी भीग गया। कुछ मकानों की दीवारों में भी दरारें आई हैं। वहीं ज्वार निवासी व्यक्ति की पशुशाला पर डाली छत उड़ गई। पशुशाला में बांधी भैंस अंदर ही फंस गई। उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। अंब क्षेत्र में लगे सोलर प्लांट भी पूरी तरह तहस नहस हो गए। सोलर प्लांट मालिकों ने कहा कि घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में काटकर रखी फसल बिखरी
जिले में कई स्थानों पर गेहूं की कटाई जारी है। अंधड़ से खेतों में काटकर रखी फसल उड़ गई। कई जगह खेतों में खड़ी फसल भी हवाओं की चपेट में आकर बिछ गई। इससे किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। टकारला, चुरुडू, बहेड़ी, ठठल, चक, कुठियाड़ी, बड़ूही क्षेत्र के किसानो की कई एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। अंधड़ की गति इतनी तेज थी कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़कर एक खेत से दूसरे खेत में जा पहुंची। यही स्थिति बंगाणा उपमंडल में है। कई किसानों को खेतों में काटकर रखी फसल को नुकसान हुआ। जिला के मैदानी व सिंचित इलाकों ऊना, हरोली और गगरेट में कई स्थानों पर खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है। कृषि उपनिदेशक डॉक्टर कुलभूषण धीमान ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें फील्ड में जुटी हैं। करीब 10 हेक्टेयर जमीन पर फसल के नुकसान की आशंका है।
---
मोबाइल सिग्नल ने किया परेशान
जिले के कई स्थानों पर अंधड़ के बाद वीरवार को मोबाइल सिग्नल की परेशानी हुई। लोगों को फोन पर बातचीत करने में काफी दिक्कत रही। हरोली, गगरेट, बंगाणा और ऊना उपमंडल के कई इलाकों में बिजली के साथ मोबाइल सिग्नल नहीं आया। इससे लोगों को फोन के जरिये अपने जरूरी कार्य निपटाने, सगे संबंधियों का कुशलक्षेम जानने में खासी परेशानी रही। दोपहर बार इस समस्या का हल हुआ और लोगों के मोबाइल फोन पर सिग्नल लौटने पर राहत की सांस ली।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि खराब मौसम से हुए नुकसान का शत प्रतिशत आकलन करने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें जुटी हैं। अंधड़ से सबसे अधिक नुकसान विद्युत बोर्ड को हुआ। राहत व मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। वीरवार को कई स्थानों पर बिजली गुल रही है। कहा कि हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति को दोबारा सुचारु कर दिया जाए।
---

अंब क्षेत्र में आंधी तूफान से टूटकर नीचे गिरा हुआ बिजली का खंबा।संवाद

अंब क्षेत्र में आंधी तूफान से टूटकर नीचे गिरा हुआ बिजली का खंबा।संवाद

अंब क्षेत्र में आंधी तूफान से टूटकर नीचे गिरा हुआ बिजली का खंबा।संवाद

अंब क्षेत्र में आंधी तूफान से टूटकर नीचे गिरा हुआ बिजली का खंबा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed