फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Storage capacity of big warehouses of the district will increase: Gautam

जिले के बड़े गोदामों की बढ़ेगी भंडारण क्षमता : गौतम

Sat, 02 Aug 2025 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Storage capacity of big warehouses of the district will increase: Gautam
हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार  थोक गोदामों क
निदेशक ने ऊना में आटा मिलों और थोक गोदामों का किया निरीक्षण, भरे सैंपल
विज्ञापन

भंडारण क्षमता बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
खाद्यान्नों की गुणवत्ता पर दिया विशेष बल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने जिला ऊना के बड़े गोदामों की भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को अपने एक दिवसीय ऊना दौरे के दौरान उन्होंने जिले में कार्यरत आटा मिलों और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (हिमफेड) के थोक गोदामों का निरीक्षण किया। साथ ही खाद्यान्नों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग भी की गई। निदेशक ने मैसर्ज एचएसडी फ्लोर मिल, धुसाड़ा का औचक निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं और संचालन प्रणाली की समीक्षा की, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों और निरीक्षकों को निर्देश दिए कि खाद्यान्नों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा विशेष रूप से बरसात के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त गेहूं आटा उपलब्ध हो सके। गौतम ने हिमफेड के थोक गोदाम जलग्रां का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चूंकि ऊना जिले में धान और गेहूं की सरकारी खरीद होती है, इसलिए भंडारण क्षमता को मजबूत करने के लिए बड़े गोदामों के निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजा जाए, ताकि खाद्यान्न का सुरक्षित व व्यवस्थित भंडारण सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर डीएफएससी ऊना राजीव शर्मा, निरीक्षक सरोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed