{"_id":"687e470d3a6e59dfdc02f946","slug":"stones-fell-from-the-hill-on-nalwadi-talmehada-road-swan-river-in-spate-una-news-c-93-1-ssml1047-159896-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नलवाडी-तलमेहडा सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिरे, स्वां नदी उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नलवाडी-तलमेहडा सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिरे, स्वां नदी उफान पर
Tue, 22 Jul 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
ऊना के डीसी कॉलौनी में सड़क में गिरा बड़ा पेड़ सड़क हुई बंद।संवाद
ऊना जोल तलमेहड़ा बंगाणा पीपलू कोट रूट पर परिवहन की बस फंसी, खेतों में भरा पानी
ऊना में 48.2 एमएम बारिश रिकाॅर्ड, बंगाणा क्षेत्र में सड़कों पर पहुंचे पत्थर और मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बड़ूही/बंगाणा(ऊना)। जिले में रविवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर सोमवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान जिले में 48.2 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। लगातार बारिश से स्वां नदी उफान पर है और जल स्तर सामान्य से अधिक बढ़ गया है।
नलवाडी तलमेहडा सड़क पर मटियाणा के नजदीक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। ऊना-जोल-तलमेहड़ा बंगाणा पिपलू कोट रूट पर जाने वाली परिवहन निगम की बस रास्ते में फंस गई। हालांकि हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक और परिचालक सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। इसके बाद ही बड़े वाहनों की आवाजाही उक्त मार्गों पर शुरू हो पाई।
ऊना की डीसी कॉलोनी में बड़ा पेड़ गिरने से सड़क बंद रही। बारिश से कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया। साथ ही बंगाणा क्षेत्र में सड़क मार्गों पर पत्थर और मलबा गिरा है। बारिश के चलते जिले के नदी नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार रात से जिले में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। बीते दो दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन करीब 12 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बारिश की फुहारों ने वातावरण को ठंडक दी और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। रातभर जारी रही तेज बारिश के चलते सोमवार सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तरह बाजारों में चहल-पहल नहीं देखी गई।
विज्ञापन
नदी-नाले उफान पर होने से निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी सूरत में उफनते नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं पर भारी बारिश होने से जहां पर गर्मी से राहत मिली है। वहीं पर मक्की के खेतों में पानी खड़ा हो गया। मक्की के खेतों में जल भराव हो गया। लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आते ही फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजकर सड़कों को साफ कर दिया है। इस पर मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 48.2 एमएम बारिश दर्ज हुई है। आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।