फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Statue installation ceremony begins in Raipur Sahoda Gopal Goshala

Una News: रायपुर सहोड़ा गोपाल गोशाला में मूर्ति स्थापना समारोह शुरू

Sun, 24 Nov 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Statue installation ceremony begins in Raipur Sahoda Gopal Goshala
रविवार को निकाली गई कलश यात्रा, मूर्तियों का जलावास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। निकटवर्ती गांव रायपुर सहोड़ा की गोपाल गोशाला में रविवार को मूर्ति स्थापना समारोह शुरू हुआ। कलश यात्रा निकाली गई। विभोर के सतलुज घाट से कलशों में पवित्र जल लेकर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा मैहतपुर रेलवे रोड होते हुए गोपाल गोशाला तक पहुंची। यहां पर विधि विधान से विद्वान पुरोहित भागवताचार्य पंडित सुरेशानंद शास्त्री, पंडित नरेश कुमार सहित अन्य विद्वानों ने मूर्ति पूजन प्रारंभ हुआ। गोशाला में स्थापित होने जा रही श्रीराधा कृष्ण तथा गोमाता के विग्रह को जलावास में रखा गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान विनोद कुमार शर्मा ने मूर्तियों को स्नान करवाकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन प्रारंभ किया। भागवत आचार्य सुरेशानंद ने कहा कि गोशाला में बैठकर हरि सुमिरन करने का अनंत लाभ प्राप्त होता है। कहा कि जो किन्हीं कारणों से घर में गोमाता नहीं रख पाते हैं। वह गोशाला में आकर गाय की सेवा करके भी पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। गोपाल गोशाला को प्रारंभ करने वाले पूर्व प्रधान रोशन लाल सहोड़, मास्टर राधा कृष्ण शर्मा तथा पंडित राकेश द्विवेदी उपाध्याय ने गोशाला में मूर्ति स्थापना करके भव्य धार्मिक अनुष्ठान करने का संकल्प लिया था परंतु इन तीनों व्यक्तियों के गोलोक धाम चले जाने के उपरांत इनके परिजनों तथा गांववासियों ने मिलकर इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed