फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Statue dispute resolved in Naili of Bangana sub-division

Una News: उपमंडल बंगाणा के नाईली में मूर्ति विवाद सुलझा

Sat, 12 Apr 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Statue dispute resolved in Naili of Bangana sub-division
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की नाईली पंचायत में पहाड़ी बाबा की मूर्ति के साथ गुरु रविदास तथा अन्य मूर्तियां स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद आखिरकार सुलझा लिया गया है। कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा की सूझबूझ व दोनों पक्षों की सहभागिता से इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान निकाला गया। नाईली में पहले से स्थापित पहाड़ी बाबा की मूर्ति के समीप कुछ समय पूर्व गुरु रविदास सहित अन्य मूर्तियां भी स्थापित कर दी गई थीं। इससे दोनों पक्षों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गया था और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के साथ बैठक की। बातचीत के माध्यम से समाधान निकालते हुए दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सभी मूर्तियों को वहां से हटा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में संयम बरतें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed