फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State Primary Teachers Association will stage a sit-in protest on April 26

Una News: राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ 26 अप्रैल को देंगे धरना

Thu, 24 Apr 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
State Primary Teachers Association will stage a sit-in protest on April 26
प्रदर्शन में 500 की संख्या में अध्यापक लेंगे हिस्सा : राकेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना के अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले के सभी खंडों से राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्धारित 26 अप्रैल को धरने में 500 से अधिक अध्यापक भाग लेंगे। सरकार और विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर स्कूल ऑफ डायरेक्टरेट का गठन कर दिया है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, केंद्र मुख्य शिक्षक, मुख्य शिक्षक के पदों को समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। प्रतिदिन अध्यापकों को नए फरमान जारी हो रहे हैं। संघ ने विभाग को लिखित ज्ञापन सौंपा कि प्राथमिक शिक्षकों की प्रशासनिक शक्तियां समाप्त न हों। प्राथमिक विद्यालयों का ढांचा यथावत रहे। यदि विभाग और सरकार प्राथमिक शिक्षकों के हितों का ध्यान नहीं रखती है तो क्रमिक अनशन भी शुरू होगा। इस अवसर पर जिला महासचिव सतिंदर मिन्हास, वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया, महिला विंग अध्यक्षा आशा कुमारी, अंजु कुमारी, राजकुमारी, खण्ड अध्यक्ष कुलदीप कंग, सुनीता शर्मा, कपिल शर्मा, महेश शर्मा विजय शर्मा , वीरेन्द्र सिंह सुनील शर्मा आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed