{"_id":"68fcdcea21db67151f089189","slug":"state-level-under-19-boys-sports-competition-to-be-held-at-bal-school-una-una-news-c-93-1-una1002-169929-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाल स्कूल ऊना में होगी राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाल स्कूल ऊना में होगी राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन
प्रतियोगिता की तैयारी के लिए समन्वय बैठक सम्पन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना को राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक प्रमुख खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) ऊना में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार ने की। आयोजन सचिव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरिंदर कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। एडीपीईओ जगजीत सिंह ने सभी नामित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों को उनकी-उनकी जिम्मेदारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में निरीक्षण एवं समन्वय समिति, खेल सामग्री वितरण समिति, प्रेस समिति, भोजन समिति, ग्राउंड समितियां तथा लायजन अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा हुई। शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार ने सभी को 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के दौरान सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध, समर्पित एवं समन्वित रूप से निभाने का आह्वान किया गया। यह बैठक न केवल आयोजन की रूपरेखा तय करने में सहायक रही। बल्कि जिला ऊना की खेल संस्कृति और प्रशासनिक दक्षता का परिचायक भी बनी।