फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State level junior fencing competition from December 24

Una News: राज्य स्तरीय तलवारबाजी जूनियर प्रतियोगिता 24 दिसंबर से

Fri, 12 Dec 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
State level junior fencing competition from December 24
आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटा तलवार बाजी संघ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से 22वीं राज्य स्तरीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसंबर को मॉडर्न आईटीआई नैहरियां के प्रांगण में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी 33वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2025–26 के चयन का आधार बनेगी। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 10 जनवरी 2026 तक कटक ओडिशा में प्रस्तावित है। एसोसिएशन ने बताया कि नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए आयु मानदंड तय कर दिए गए हैं। चयन के लिए फेंसर की आयु 13 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, जबकि जन्म तिथि 01 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2012 के बीच होना अनिवार्य है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयु मानदंड और चयन नियमों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की जूनियर टीम के लिए अनुशंसित किया जाएगा। एसोसिएशन ने सभी जिला फेंसिंग इकाइयों, कोचों और संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि पात्र खिलाड़ियों को समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed