फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State government turned bankrupt: Rajeev Vashisht

प्रदेश सरकार का निकला दिवालिया : राजीव वशिष्ट

Wed, 22 Jan 2025 08:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
State government turned bankrupt: Rajeev Vashisht
प्रदेश में कर्मचारी, पेंशनर और आम जनता सरकार से परेशान
विज्ञापन


प्रदेश में ठेकेदारों के बिलों का नहीं हो रहा भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कांग्रेस सरकार का दिवालिया निकल चुका है। सरकार से कर्मचारी, पेंंशनर और जनता परेशान हो चुकी हैं। यह बात भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने ऊना में जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई, लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। आज कर्मचारी और पेंशनर अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को न तो उनका रिवाइज्ड पे स्केल का एरियर दिया गया है, न ग्रेच्युटी कम्यूटेशन, लीव इन कैशमेंट कुछ नहीं मिला है। एक-एक कर्मचारी का 6 लाख से लेकर 20 लाख तक एरियर सरकार के पास फंसा हुआ है। उस पैसे का ब्याज भी सरकार ले रही है। कर्मचारी सरकार से बुरी तरह से परेशान हो चुके हैं। ऊना विधानसभा क्षेत्र में ही भाजपा नेता सतपाल सत्ती के नेतृत्व में दो हजार करोड़ से अधिक विकास कार्यों पर खर्च किए गए लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद ऊना में एक ईंट तक नहीं लग पाई। कांग्रेस नेता केवल अधिकारियों को धमकाने और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का ही काम कर रहे है।


ठेकेदारों के बिलों का नहीं हो रहा भुगतान

राजीव वशिष्ट ने कहा कि जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के करोड़ों के बिल सरकार के पास फंसे हुए हैं। सरकार की ओर से पिछले कई महीनों से ठेकेदारों के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ठेकेदार वर्ग को अपने परिवारों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed