फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State government should settle medical bills of pensioners: Sangh

पेंशनरों के मेडिकल बिलों का निपटारा करे प्रदेश सरकार : संघ

Wed, 10 Sep 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
State government should settle medical bills of pensioners: Sangh
हिम आंचल पैंशनर्ज संघ गगरेट के सदस्य बैठक के दौरान।संवाद
कर्मचारी
विज्ञापन


5, 10 और 15 प्रतिशत भत्ते को मूल वेतन में जोड़ा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक(ऊना)। हिम आंचल पेंशनर संघ खंड गगरेट की आम सभा मंगलवार को संघ के प्रधान रामपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत सदस्य रमेश भारद्वाज को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर की गई। सभा में ओम राज कंवर को प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर बधाई दी गई। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत भत्ते को मूल वेतन में जोड़ा जाए। साथ ही जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों के बकाया शीघ्र अदा करने और मेडिकल बिलों के लंबित मामलों का निपटारा करने की मांग भी रखी गई। सभा के दौरान हेल्पएज इंडिया ने बुजुर्गों को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया। गूगल के सहयोग से दौलतपुर में आयोजित इस विशेष शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को मोबाइल फोन और विभिन्न एप्लिकेशन के उपयोग संबंधी जानकारी दी गई। परियोजना समन्वयक रणजीत राठौर ने प्रतिभागियों को गूगल मैप, फोन नंबर सेव करना, एप डाउनलोड करना, गूगल सर्च, सोशल मीडिया उपयोग, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर राज्य महासचिव ओम राज कंवर, ब्लॉक प्रधान रामपाल शर्मा, महासचिव तरसे सिंह, संरक्षण कृपाल डढवाल और वरिष्ठ उपप्रधान साध्य पराशर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed