फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   State government committed to beautification of religious places: Mukesh Agnihotri

प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

Thu, 27 Feb 2025 07:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Feb 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
State government committed to beautification of religious places: Mukesh Agnihotri
प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा गरीब दास महाराज कांगड़ के वार्षिक संत सम्मेलन की शिरकत



संवाद न्यूज एजेंसी



हरोली (ऊना)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ में शिवरात्रि के वार्षिक संत सम्मेलन में शिरकत की। उप मुख्यमंत्री को शिव मंदिर कमेटी सिंगा की ओर से सम्मानित भी किया गया। उप-मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के धार्मिक स्थलों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में लोगों की धार्मिक स्थलों के प्रति प्रगाढ़ आस्था और विश्वास है। उन्होंने बताया कि हरोली में मंदिरों को भव्य रूप देने के लिए उनका सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है ताकि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का लोकार्पण भी किया।

अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संत गुरु रविदास मंदिर भदसाली को 50 लाख, धनपुर के लिए 15 लाख, पंजावर के लिए 15 लाख, बालीवाल के लिए 15 लाख रुपये, ललड़ी और सलोह के लिए 25-25 लाख, सिद्ध चानो मंदिर बढेड़ा के लिए 15 लाख रुपये जारी किए है। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्ध जलंधरी, संत बाबा डांगू बीटन, राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां, दुलैहड़ में रवि दास मंदिर, बनौड़े महादेव मंदिर चताडा और बीटन में कुटिया निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये जारी किए हैं। सलोह में कुटिया के निर्माण और हरोली में संत गुरु रविदास मंदिर की सरायें के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ शीतला माता मंदिर ईसपुर के लिए पांच करोड़ रुपये और दमामियां मन्दिर की सड़क के लिए आठ करोड़ रुपये जारी किए।
विज्ञापन




बॉक्स

खेल मैदान सिंगा के लिए एक करोड़ देने की घोषणा



उप मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर सिंगा के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। जबकि सिंगा में खेल मैदान का निर्माण करने के लिए एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कहा कि सिंगा में पटवारखाना भी जल्द तैयार किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधित कार्यों के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, प्रमोद कुमार, संत श्री राकेश दास जी महाराज, संत बाबा संतोष दास बिट्टू, शिव मंदिर सिंगा के कमेटी के प्रधान जगदीश राणा, पंचायत प्रधान गुरूदेव सिंह, उप प्रधान भारत भूषण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed