{"_id":"67e55c8ebb01ba066a095145","slug":"star-night-will-be-held-for-the-first-time-in-shivbari-fair-artists-from-punjab-himachal-will-make-a-splash-una-news-c-93-1-ssml1048-149800-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिवबाड़ी मेले में पहली बार होगी स्टार नाइट, पंजाब, हिमाचल के कलाकार मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिवबाड़ी मेले में पहली बार होगी स्टार नाइट, पंजाब, हिमाचल के कलाकार मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
शिवबाड़ी मेले के लिए आयोजित बैठक में हिस्सा लेने अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत आयोजक
- फोटो : mathura
दो दिवसीय शिवबाड़ी मेला 26 और 27 अप्रैल को लगेगा
मुख्य सड़क मार्ग से आने वाले वाहन वापस अंबोटा गांव से होकर ही जा सकेंगे
दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ई-कार्ट चलाए जाएंगे
दो सेक्टर में बांटा जाएगा मेला क्षेत्र, दोनों सेक्टर में तैनात होंगे सेक्टर अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। प्रसिद्ध द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा में दो दिवसीय सालाना मेले का इस बार मुख्य आकर्षण पहली बार आयोजित की जा रही स्टार नाइट होगी। स्टार नाइट में पंजाब और हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। खास बात यह है कि इस स्टार नाइट का आयोजन जन सहयोग से होगा। वीरवार को मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत अंबोटा के जन प्रतिनिधियों ने भी विशेष रूप से शिरकत की। द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी में हर साल बैसाखी के बाद आने वाले दूसरे शनिवार को दो दिवसीय शिवबाड़ी मेले का आयोजन किया जाता है। जब से प्रशासन ने इस मेले का संचालन अपने हाथ में लिया है तब से कई सुधार देखने को मिल रहे हैं। वीरवार को एसडीएम गगरेट व मंदिर सह आयुक्त सौमिल गौतम की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट की बैठक में निर्णय लिया कि इस बार 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले शिवबाड़ी मेले के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र को दो सेक्टर में बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर अफसर तैनात होंगे। मेले के दौरान वन-वे सिस्टम लागू रहेगा। इस बार मुख्य सड़क मार्ग से आने वाले वाहन वापस अंबोटा गांव से होकर ही जा सकेंगे। मंदिर परिसर को जाने वाले वैकल्पिक मार्ग को पूर्णतया बंद रखा जाएगा। हालांकि, दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर ई-कार्ट चलाए जाएंगे।
कानून व्यवस्था के लिए 50 पुलिस कर्मी होंगे तैनात
मेले के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 50 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस बार मुख्य सड़क मार्ग पर अस्थायी दुकानें लगाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा जबकि मेला ग्राउंड में ही प्रशासन की ओर से अस्थायी दुकानें लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। विभिन्न दुकानों के लिए शुल्क भी अलग-अलग रखे गए हैं। यानी मेला क्षेत्र में दुकान लगाने के लिए पचास रुपये से लेकर 500 रुपये तक शुल्क अदा करना रहेगा। मेला ग्राउंड में झूलों के लिए भी दाम तय रहेंगे और झूलों के आगे इनके दाम को डिस्प्ले भी किया जाएगा। बड़े झूलों के लिए शुल्क साठ रुपये और छोटे झूलों के लिए शुल्क पचास रुपये फिक्स किया गया है। मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट स्थापित करने के साथ फायर पोस्ट भी स्थापित की जाएंगी।
शिवबाड़ी मेले का मिले जिलास्तरीय दर्जा
बैठक में ग्राम पंचायत अंबोटा के प्रधान सरदार जगजीत सिंह ने शिवबाड़ी मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने की मांग फिर से उठाई। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि विधायक राकेश कालिया शिवबाड़ी मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने का मुद्दा इस बार विधानसभा में भी उठा चुके हैं। विधायक इस मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिलाने के लिए गंभीर है। हो सकता है कि इस बार इस मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार कुलताज सिंह, नायब तहसीलदार जागृति राठौर, बीडीओ सुरेंद्र जेटली, सह थाना प्रभारी रमेश चंद, एसडीओ अभिलाष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत अंबोटा के प्रधान जगजीत सिंह भी मौजूद रहे।