{"_id":"672bccfe2ae677bb5d01feb4","slug":"stage-one-approval-received-from-forest-department-construction-work-of-bypass-track-started-una-news-c-94-1-hmp1001-140102-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वन विभाग से स्टेज वन की मिली अप्रवूल, बाईपास ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वन विभाग से स्टेज वन की मिली अप्रवूल, बाईपास ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू
Thu, 07 Nov 2024 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबार्ड से स्वीकृति न मिलने पर अब सरकार ही लोनिवि के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के समीप बाईपास का करेगी निर्माण
पेड़ों के कटते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस(हमीरपुर)। वन विभाग की ओर से स्टेज वन की अप्रूवल मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के समीप प्रस्तावित बाईपास निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने कार्य की स्वीकृति लेकर ट्रैक बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करके प्रस्तावित साइट ठेकेदार को समर्पित होगी। बाईपास निर्माण के लिए नाबार्ड की ओर से अनुमानित बजट की स्वीकृति नहीं मिल पाई है, इसलिए अब प्रदेश सरकार ही लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 1200 मीटर लंबे बाईपास का निर्माण करेगी। 1200 मीटर लंबी इस नई सड़क के लिए 600 मीटर लंबी सड़क के तहत थाईं गांव के निजी भूमि मालिकों की भूमि का प्रदेश सरकार ने अधिग्रहण कर रखा है। प्रस्तावित नए बाईपास निर्माण के दौरान कई जगह डंगे व पुलियों का निर्माण कार्य भी होना है।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि 1200 मीटर लंबी नई बाईपास सड़क का निर्माण चरणवद्ध ढंग से किया जाएगा। इसके लिए 12 से 15 मीटर तक चौड़ी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, उसमें अभी फिलहाल साढ़े पांच मीटर चौड़ी पक्की सड़क बाईपास के रूप में बनाकर आम लोगों के लिए समर्पित की जाएगी। इसमें पहले चरण की अनुमानित लागत के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल के अंतर्गत दो करोड़ रुपये के करीब खर्च की जाएगी। उसमें कई जगह डंगे व पुलियों का निर्माण करके अंतिम चरण का कार्य पूरा किया जाएगा। वन विभाग की ओर से भी वन संरक्षण एवं वन संवर्धन अधिनियम के तहत स्टेज वन की अप्रूवल मिलते ही वर्क परमिशन भी मिल गई है, इसलिए बाईपास का निर्माण करके अति शीघ्र क्षेत्रवासियों को समर्पित करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
सचित्र: