फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SSP Shubham arrived to take stock of the security of Bhakra Dam.

Una News: भाखड़ा डैम की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी

Wed, 30 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
SSP Shubham arrived to take stock of the security of Bhakra Dam.
नंगल डैम की ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को दिशा निर्देश देते एएसपी शुभम अग्रवाल व डीएसपी नंगल
नंगल (ऊना)। पहलगाम नरसंहार के बाद देश भर की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि में अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले नंगल डैम की सुरक्षा का जायजा लेने एसएसपी रूपनगर शुभम अग्रवाल नंगल दौरे पर रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने नंगल और भाखड़ा डैम की सुरक्षा पर संतोष व्यक्त किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नंगल डैम की सुरक्षा में 100 के करीब पीएपी के जवान तैनात हैं जो दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पंजाब और हिमाचल पुलिस के 100-100 जवान दिन- रात ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। साथ ही बरमला चेक पोस्ट पर पंजाब जबकि हिमाचल के ग्वालथाई चेक पोस्ट पर भी पुलिस के जवान तैनात हैं। सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। डैम से गुजरने वाले हर वाहन पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की है। नशे के कारोबार में संलिप्त लोग रोज पकड़े जा रहे हैं और जो नशे का सेवन करते पकड़ा जा रहा है उसका उपचार करवाया जा रहा है ताकि वह भी देश का अच्छा नागरिक बन सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed