{"_id":"6640b5d5561551a12f079c72","slug":"srimad-bhagwat-katha-will-be-held-in-patka-temple-from-19th-una-news-c-93-1-una1002-123871-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पातका मंदिर में 19 से होगी श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पातका मंदिर में 19 से होगी श्रीमद्भागवत कथा
Mon, 13 May 2024 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 13 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के बाथू में स्थित पातका मंदिर में 19 से 27 मई तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का दूसरा वार्षिक आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन का नेतृत्व करेंगे कथा वाचक आचार्य शिव कुमार वशिष्ट नंगल वाले, जिनकी अमृत वाणी में श्रद्धालुओं को भागवत कथा के पावन संदेश सुनने को मिलेंगे।
कथा सप्ताह की शुरुआत 19 मई को सुबह 8:00 बजे कलश यात्रा से होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे भंडारा का आयोजन होगा। कथा का पाठ विशेष रूप से 20 से 26 मई तक प्रतिदिन सुबह 8:00 से 10:00 बजे और शाम 5:30 से 8:30 बजे तक होगा। प्रत्येक रात्रि को 9:00 बजे भंडारा प्रसाद के रूप में परोसा जाएगा। आयोजन का समापन 27 मई को होगा, जिसमें सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक पूजन और हवन किया जाएगा और उसके बाद सत्संग का कार्यक्रम 11:00 से 12:30 बजे तक चलेगा। दोपहर 12:30 बजे भंडारा और रात्रि 7:00 बजे से जागरण का आयोजन होगा, जो रात्रि 9:15 बजे तक चलेगा। मंदिर कमेटी की ओर से सभी स्थानीय निवासियों और आसपास के लोगों को इस पावन आयोजन में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है। संवाद

इस तरह दूसरी कंपनी के हर्बल प्रोडक्ट पर अपना नाम और फोटो छापकर बाजार में बेचना चाहती थी मंदाकिन
विज्ञापन