फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Srimad Bhagwat Katha begins in Lakshmi Narayan Temple

Una News: लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Thu, 04 Jul 2024 04:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 04 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat Katha begins in Lakshmi Narayan Temple
चौकीमन्यार के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय श्री ज्ञान यज्ञ महोत्सव श्रीमद् भ
जोल(ऊना)। उपतहसील जोल के तहत ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय श्री ज्ञान यज्ञ महोत्सव श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। बुधवार को कथावाचक शिव कुमार शास्त्री की अधीनस्थता में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कथा स्थल लक्ष्मी नारायण मंदिर चौकीमन्यार से लेकर उषा माता मंदिर बनी तक निकाली गई। जहां पूजा-अर्चना के बाद कंजक पूजन किया गया। इस दौरान माथे पर मंगल कलश और हाथों में पताका लिए भक्तों ने जयकारे लगाए। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। आयोजनकर्ता यजमान संतोष कौशल ने बताया कि कथा चार जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक चलेगी। उसके बाद आए हुए श्रोतागण को भोजन प्रसाद प्रतिदिन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed