{"_id":"669aeb8244715bd1f909e524","slug":"spread-the-message-of-cyber-crime-to-everyone-goyal-una-news-c-93-1-ssml1047-128613-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-जन तक पहुंचाएं साइबर क्राइम का संदेश : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-जन तक पहुंचाएं साइबर क्राइम का संदेश : गोयल
Sat, 20 Jul 2024 04:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम को लेकर मिनी सचिवालय में उप मंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल जानकारी देते
मिनी सचिवालय बंगाणा में बैठक का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। साइबर क्राइम को लेकर शुक्रवार को मिनी सचिवालय में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सोनू गोयल ने की। बैठक में पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, बीएलओ, स्वयं सहायता समुह, व्यापार मंडल के सदस्यों, आशा वर्कर ने भाग लिया। बैठक में एसडीएम सानू गोयल ने बताया कि हम हर रोज सुनते हैं कि किसी ने 50000 गंवाए या एटीएम का पिन बदलकर हजारों रुपये उड़ाए। उन्होंने कहा यह जो भी हो रहा है, उसमें कहीं न कहीं हमारी भी गलती है। हम लालच में आकर अपने निजी जानकारी दूसरों के साथ सांझा कर देते हैं। इस कारण दिन-प्रतिदिन यह अपराध बढ़ता जा रहा है। इस अपराध को रोकने के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत जन-जन को साइबर क्राइम के बारे में संदेश दिया जा रहा है। इस मौके पर रिसोर्स पर्सन दीपक ठाकुर ने सदस्यों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुभाष अत्री, नायब तहसीलदार अभिराज सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सचित्र