फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sports competitions will be held across five zones from September 3 to 5.

Una News: पांच जोन में 3 से 5 सितंबर तक होंगे खेल मुकाबले

Mon, 31 Aug 2026 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 31 Aug 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
Sports competitions will be held across five zones from September 3 to 5.
ऊना। जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालक वर्ग की माइनर खेल प्रतियोगिताएं 3 से 5 सितंबर तक पांच जोन में आयोजित की जाएंगी। अंब, बंगाणा, गगरेट, हरोली और ऊना जोन में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कुश्ती और शतरंज के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन के लिए उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना की ओर से शारीरिक शिक्षा अध्यापकों और प्रवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
अंब जोन की प्रतियोगिता दियाड़ा, बंगाणा की मंदली, गगरेट की बढेड़ा राजपूतां, हरोली की कांगड़ और ऊना जोन की प्रतियोगिता बहडाला स्कूल में होगी। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक जोन में समन्वयक, सहायक समन्वयक, परेड कमांडर, कन्वीनर समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2013 के बाद की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को पूर्व कक्षा प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बोनाफाइड प्रमाणपत्र, फॉर्म नंबर पांच और नया पात्रता फॉर्म साथ लाना होगा। खिलाड़ियों का फोटो प्रतियोगिता के दौरान संबंधित जोन में लिया जाएगा। सभी अधिकारियों को प्रतियोगिता शुरू होने से एक दिन पहले आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
शतरंज की टीमों को दो शतरंज बोर्ड और दो शतरंज घड़ियां साथ लानी होंगी। वहीं, अधिकारियों को प्रतियोगिता के दौरान नेवी ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक या ब्लू पैंट पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तक्खी ने बताया कि खेलों के सुचारु आयोजन के लिए आयोजक स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। खेल मैदानों की स्थिति, विद्यार्थियों के रहने और खानपान में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed