फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Spokespersons' Association meets Deputy Director regarding demands.

Una News: मांगों को लेकर उपनिदेशक से मिला प्रवक्ता संघ

Sun, 21 Jun 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Spokespersons' Association meets Deputy Director regarding demands.
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा उपनिदेशक उच्च अनिल कुमार से भेंट की। जिला अध्यक्ष शशि पाल सैनी ने शिक्षा उपनिदेशक के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं जिसमें कहा गया कि शिक्षकों को बार-बार गैर शिक्षण कार्य में लगाने के कारण शिक्षा के स्तर में काफी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

शशि सैनी ने कहा कि पहले ही सरकारी पाठशाला में अध्यापकों की कमी है और जो अध्यापक हैं, उनकी भी बार-बार किसी न किसी प्रकार की ड्यूटी लगाई जा रही है।
इस कारण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में सरकारी पाठशालाओं से विश्वास उठ रहा है। जिलाध्यक्ष शशि सैनी ने कहा कि जनगणना में जो अध्यापकों की ड्यूटी के बाद कार्य करने का पत्र निकला है, वह भी अव्यावहारिक है, किस प्रकार एक अध्यापक रोजाना शाम को लोगों के घरों में जाकर डाटा लेगा। राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास रत्न ने शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से सरकार से मांग रखी कि जनगणना के बाद अगर अन्य कार्य भी इसी वर्ष होना है तो अध्यापकों की ड्यूटी कम से कम लगे। क्योंकि इससे विद्यार्थियों का एक साल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार, महासचिव संजीव, चीफ एडवाइजर राजीव कौशल, प्रेस सचिव सतीश कालिया, उपाध्यक्ष संदीप धीमान, वित्त सचिव राम कुमार, चेयरमैन ऊना ब्लॉक संदीप सैनी, राजेश बंसल, नवीन धीमान, संयुक्त सचिव राजीव शर्मा, राजेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed