फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Spokesperson Jeevan Moudgil retired after 26 years of service

Una News: 26 वर्ष सेवाएं देने के बाद प्रवक्ता जीवन मोदगिल सेवानिवृत्त

Wed, 30 Apr 2025 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Spokesperson Jeevan Moudgil retired after 26 years of service
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जोल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। विशेष बात यह है कि मोदगिल की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत भी इसी विद्यालय से हुई। कक्षा पहली से दसवीं तक की शिक्षा उन्होंने इसी विद्यालय से प्राप्त की, और बाद में शिक्षक के रूप में यहीं योगदान देकर इस विद्यालय को समर्पित जीवन जिया। उनकी प्रथम नियुक्ति भी इसी विद्यालय में हुई थी और 26 वर्ष सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति भी यहीं से हुई। उनके पिता स्वर्गीय देवी दास शर्मा भी इसी विद्यालय में अध्यापक थे। लेकिन, उनके जीवन का दुखद पहलू यह रहा कि जब वे छठी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, तो उनके पिता का असमय निधन हो गया। ऐसे कठिन समय में बड़े भाई सुरेश शर्मा ने पिता का स्थान लिया और अपने से छोटे तीन भाइयों और तीन बहनों की शिक्षा और सभी के विवाह की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। जीवन मोदगिल ने बताया कि इस संघर्षमयी लेकिन प्रेरक सफर में उनकी माता सत्या देवी और भाभी वीना शर्मा का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भावनात्मक भाषणों ने माहौल को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed