फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Specialist doctors examined the health of people in Indira Nagar.

Una News: इंदिरा नगर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांचा लोगों का स्वास्थ्य

Sat, 14 Feb 2026 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Specialist doctors examined the health of people in Indira Nagar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नंगल। नंगल नगर कौंसिल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने समाज सेवा की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए नंगल के इंदिरा नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल में निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया। शिविर में मोहाली के सुप्रसिद्ध पार्क ग्रीशियन अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। दिल, किडनी, महिला रोग, आंखों और हड्डियों के रोग विशेषज्ञों के साथ-साथ हड्डियों की जांच और ईसीजी की सुविधा के लिए आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और सभी मरीजों के टेस्ट, दवाइयां एवं दृष्टि संबंधी जांच निशुल्क प्रदान की गई। पार्क ग्रीशियन अस्पताल के सहायक महा प्रबंधक सुमित मल्होत्रा, डायरेक्टर हरिंद्र सिंह बेदी तथा हार्ट और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पेश उपस्थित रहे। डॉक्टरों ने बताया कि बढ़ती बीमारियों का मुख्य कारण गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed