फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special ward in Gagret hospital to be built with 5 crore rupees

पांच करोड़ से बनेगा सिविल अस्पताल विशेष वार्ड

Sun, 27 Mar 2022 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Special ward in Gagret hospital to be built with 5 crore rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट(ऊना)। वैश्विक महामारी कोरोना से सबक लेते हुए केंद्र सरकार भी भविष्य की तैयारियों में जुट गई है। भविष्य में महामारी के हालात पैदा होने की स्थिति में सरकार ने सिविल अस्पताल गगरेट के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
पांच करोड़ के इस बजट से 30 बेड के वार्ड का संवर्द्धन किया जा सकेगा। स्वास्थ्य सचिव ने आपात कोविड रिस्पांस प्रोग्राम में पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि सिविल अस्पताल गगरेट को अपग्रेड करने के लिए भेजे गए 11.47 करोड़ रुपये के एस्टीमेट भी स्वीकृत हो गए हैं, लेकिन इसका अलग से बजट जारी होना बाकी है।
विज्ञापन

गौर हो कि कोविड संकट में प्रदेश सरकार द्वारा खड़ा किया गया ढांचा ही छोटा पड़ गया। उस समय सरकार को आनन-फानन अस्थाई मेक शिफ्ट अस्पतालों का निर्माण करना पड़ा था। यहां तक कि आक्सीजन का प्रबंध करने के साथ अन्य प्रबंधों के लिए आपात कोविड रिस्पांस कार्यक्रम-एक के तहत भी स्वास्थ्य संस्थानों को करोड़ों रुपये का बजट जारी किया गया और अब इमरजेंसी कोविड रिस्पांस प्रोग्राम-दो के तहत भी अस्पतालों में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत सिविल अस्पताल गगरेट को भी तीस बेड का वार्ड विकसित करने के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है ताकि भविष्य में कोई महामारी पनपने पर स्वास्थ्य संस्थान में उपचार की व्यापक व्यवस्था हो सके।
विधायक राजेश ठाकुर ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के और स्वास्थ्य संस्थान भी सुदृढ़ होंगे।

उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल गगरेट के भवन को अपग्रेड करने के लिए 11 करोड़ 47 लाख रुपये का एस्टीमेट भी स्वीकृत हुआ है। जिसके तीस लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को मिल चुके हैं। इस बजट की राशि जारी होते ही सिविल अस्पताल गगरेट के भव्य भवन का निर्माण भी शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed