फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special village meetings were held in the district under the Anti-Chitta campaign.

Una News: एंटी चिट्टा अभियान के तहत जिले में हुईं विशेष ग्राम सभाएं

Tue, 16 Dec 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Dec 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Special village meetings were held in the district under the Anti-Chitta campaign.
ऊना। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ऊना जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण विषय पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इन बैठकों का उद्देश्य जिले में नशे की समस्या विशेषकर चिट्टे के खात्मे के लिए पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा ठोस एवं व्यावहारिक कार्य योजना तैयार करना रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार 15 दिसंबर को जिले की ग्राम पंचायतों में ये विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले की सभी 245 ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से नशे के विरुद्ध संगठित और निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्टे को लेकर जिले की 10 संवेदनशील पंचायतों पर विशेष फोकस रखते हुए निगरानी और जागरूकता गतिविधियों को और सशक्त किया गया है। वहीं, उपायुक्त ने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिए बिना नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में चिट्टे की सप्लाई–डिमांड चेन को तोड़ना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रदेश सरकार ने चिट्टा तस्करी पर कड़ा प्रहार करने के उद्देश्य से सूचना देने वालों के लिए इनाम योजना लागू की है।
चिट्टे की बरामद मात्रा के अनुसार 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। बड़े तस्करी गिरोह की सूचना पर 5 लाख रुपये से अधिक का इनाम निर्धारित किया गया है। नशे से संबंधित किसी भी सूचना के लिए राज्य सरकार द्वारा आपातकालीन नंबर 112 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed