फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special train left Prayagraj late by four hours, reached Una till late night

Una News: प्रयागराज से चार घंटा देरी से चली स्पेशल ट्रेन, देर रात तक पहुंची ऊना

Tue, 11 Feb 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Special train left Prayagraj late by four hours, reached Una till late night
ऊना। तीर्थनगरी प्रयागराज महाकुंभ के लिए ऊना से चल रही स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रभावित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऊना से रविवार को रवाना हुई स्पेशल ट्रेन प्रयागराज सवा छह घंटे देरी से पहुंची। जबकि ट्रेन का निर्धारित समय सोमवार की शाम 6:00 बजे था। लेकिन, देर रात 12:16 बजे ट्रेन प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन पहुंची। ऐसे में लोगों को परेशानी रही। प्रयागराज से वापसी में ऊना के लिए चार घंटे देरी से ट्रेन को रवाना किया गया। स्पेशल ट्रेन 04528 का ऊना के लिए संचालन समय सोमवार रात 10:30 बजे तय किया गया था। लेकिन, देर रात 02:38 बजे ट्रेन ऊना के लिए रवाना हुई। ऐसे में ट्रेन ऊना भी देरी से पहुंची। इस ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय मंगलवार शाम 05:07 बजे तय था लेकिन देर रात 11:00 बजे के बाद ही ट्रेन ऊना पहुंच पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed