{"_id":"6772e74a3af78f4aa804c6b8","slug":"special-satsang-ghar-is-being-built-for-children-una-news-c-93-1-una1002-142223-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बच्चों के लिए बनाए जा रहे विशेष सत्संग घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बच्चों के लिए बनाए जा रहे विशेष सत्संग घर
Tue, 31 Dec 2024 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। राधा स्वामी सत्संग प्रबंधन ने 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष बाल सत्संग घरों का निर्माण शुरू किया है। इन सत्संग घरों में बच्चों को शिष्टाचार, नैतिकता, ईमानदारी और अनुशासन सिखाने पर जोर दिया जाएगा। इन सत्संग घरों का निर्माण संगत द्वारा स्वेच्छा से किया जा रहा है। सत्संग केंद्र मुबारिकपुर में भी इसका निर्माण किया जा रहा है।
यहां बच्चों को 300 से अधिक विषयों पर जागरूक किया जाएगा, जो उनके चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों की नींव रखने में मदद करेंगे। भविष्य में इन केंद्रों में बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक साजो-सामान और सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है। यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। संवाद