Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special corporation buses will continue to operate after Diwali to facilitate the movement of working professionals.

Una News: दिवाली के बाद भी नौकरीपेशा लोगों की आवाजाही के लिए दौड़ेंगी निगम की स्पेशल बसें

Sun, 08 Nov 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Special corporation buses will continue to operate after Diwali to facilitate the movement of working professionals.
ऊना। दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद नौकरीपेशा लोगों की काम पर लौटने की भागदौड़ बढ़ेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अन्य यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने विशेष बसों के संचालन की तैयारी की है। ऊना और हरोली डिपो से नौ नवंबर से 14 नवंबर तक अतिरिक्त बसें दौड़ाई जाएंगी। शुरुआत में 25 से 30 स्पेशल बसें चलाने की योजना है लेकिन यात्रियों की भीड़ के हिसाब से इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। निगम के अनुसार जरूरत पड़ने पर 30 से अधिक विशेष बसों का संचालन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


दिवाली के बाद बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में कामगारों की आवाजाही बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग छुट्टियों के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटते हैं। इससे नियमित समय सारिणी के तहत चलने वाली बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है और कई बार सीटें कम पड़ जाती हैं। इसी स्थिति से निपटने के लिए निगम डीजल बसों के साथ ई-बसों को भी सड़कों पर उतारेगा।
विज्ञापन


बद्दी और चंडीगढ़ रूट पर मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
विशेष बसें हरोली-बद्दी, ऊना-बद्दी, ऊना-चंडीगढ़ और हरोली-चंडीगढ़ रूट पर चलाई जाएंगी। इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन होगा। बता दें कि ऊना डिपो की करीब 45 बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित विभिन्न लंबे रूटों पर पहले से संचालित हैं। दिवाली के बाद इन मार्गों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अतिरिक्त बसों से नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को चंडीगढ़ भेजी गई स्पेशल बसों में शनिवार काे दोपहर 2 बजे तक चंडीगढ़ में 10 बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहीं। हालांकि ऊना से बद्दी और बद्दी से ऊना के बीच स्पेशल बस सेवा जारी रही। ऊना अड्डा प्रभारी राजेंद्र सिंह कौशल ने बताया कि यदि शनिवार को चंडीगढ़ से यात्री नहीं मिलते हैं तो रविवार की सुबह स्पेशल भेजी गई बसें ऊना वापस बुलाई जाएंगी।


दिवाली के बाद छह दिनों तक यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। अभी संख्या तय नहीं की गई है। यात्रियों की भीड़ के अनुसार ही मौके पर निर्णय लिया जाएगा।
-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed