{"_id":"682c850d3fbb05187c0a69ed","slug":"special-campaign-will-be-run-for-delivery-in-government-hospitals-una-news-c-93-1-ssml1047-154191-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
खास खबर
सभी स्वास्थ्य केंद्रों को विभाग ने जारी किए निर्देश
अस्पतालों में ही सुरक्षित प्रसव करवाने को लेकर किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सरकारी अस्पतालों में महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर विभाग की तरफ से जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आशा वर्कर ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं को जागरूक करेंगी ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए जागरूक किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सुमन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत गर्भावस्था के दौरान होने वाली जांच को भी समय-समय पर अस्पतालों में जाकर करवाने के लिए भी महिलाओं को जागरूक किया जाएगा ताकि सुरक्षित प्रसव की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
कई गर्भवती महिलाएं प्रसव के दौरान समय-समय पर जांच नहीं करवाती हैं। ऐसे में जब प्रसव के लिए ये महिलाएं अस्पताल में पहुंचती हैं तो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए ही विभाग की तरफ से सुमन कार्यक्रम चलाया गया है। खास बात यह है कि महिलाओं को प्रसव के बाद भी अपनी व नवजात शिशु की देखभाल कैसे करनी है, इस बारे में विस्तार से बताया जाएगा। जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा नागरिक अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। सुमन कार्यक्रम के तहत 59 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच नागरिक अस्पताल अधिसूचित किए गए हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल केयर (एएनसी) जांच की जा रही है।
कोट्स
जिले के सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सुमन अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से महिलाओं को जोड़ने के लिए ग्रामीण स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डाॅ. अंकित चौधरी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन अभियान