फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Special campaign for cultivation of medicinal plants will start from March 2025

Una News: औषधीय पौधों की खेती के लिए मार्च 2025 से शुरू होगा विशेष अभियान

Tue, 31 Dec 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Special campaign for cultivation of medicinal plants will start from March 2025
किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिए किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


ग्रामीण स्तर पर आयोजित किए जाएंगे जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलावासियों को औषधीय पौधों की खेती से जोड़ने के लिए आयुष विभाग नववर्ष में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर विभाग की तरफ से पंचायतों में जाकर लोगों को औषधीय पौधों की खेती करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। इस अभियान में कृषि विभाग की भी मदद ली जाएगी। इसमें तुलसी, अश्वगंधा, नीम, ऐलोवेरा व हल्दी आदि की खेती करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। मार्च 2025 से इस अभियान की जिले में शुरुआत की जाएगी।
आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में हर्बल गार्डन स्थापित करने के साथ-साथ अब किसानों को भी औषधीय पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान को जिले भर में चलाया जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग कृषि विभाग से भी मदद लेगा ताकि औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा मिल सके। आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को भी अपने क्षेत्र में इस प्रकार से जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए भी विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। इन पौधों के प्रयोग से कैसे शरीर को विभिन्न रोगों से दूर रखा जा सकता है। इसके साथ ही लोगों को परंपरागत खेती के अलावा इन औषधीय पौधों की खेती बड़े पैमाने पर करने व इससे अपनी आमदनी कैसे बढ़ानी है। इसके लिए पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में जिला में औषधीय पौधों की खेती न के बराबर हैं। अधिकतर लोगों को इस संबंध में जागरूकता कम होने के चलते लोग औषधीय पौधों की खेती नहीं करते हैं। इस समस्या को दूर करने और अधिक लोगों को औषधीय पौधों की खेती से जोडऩे के लिए जिला भर में इस विशेष अभियान को शुरू करने के लिए आयुष विभाग ने रूपरेखा तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




कोट्स



औषधीय पौधों की खेती करने के लिए लोगों को पंचायत स्तर पर जाकर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मार्च 2025 से अभियान को शुरू किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed