फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sp una

महिला उत्पीडन को रोकना प्राथमिकता : एसपी

Fri, 07 Feb 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
sp una
ऊना। जिला ऊना के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन (आईपीएस) ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जिला ऊना में कानून व्यवस्था एवं महिला उत्पीड़न पर रोक लगाना है और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि जिलाभर में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है, उसमें आमजन का सहयोग लेकर नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा और गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन और जनता के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किया जाएगा। जिला ऊना के नए पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन, आईपीएस ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। कार्यालय पहुंचने पर एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन आईपीएस को पुलिस कर्मियों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने एएसपी और सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों के साथ जिला में हो रही विभिन्न गतिविधियों को लेकर बातचीत की और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed