फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sonakshi Rana and Suhani won the gold medal

Una News: सोनाक्षी राणा और सुहानी ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 13 Aug 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Rana and Suhani won the gold medal
मेडल पहना कर विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में अंतर कक्षा भारोत्तोलन, बास्केटबाल और ऊंची कूद खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इसका आयोजन महाविद्यालय के खेल एवं योग क्लब की ओर से किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार रहे। क्लब के संचालक प्रो. डॉ पवन पटियाल ने बताया कि महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सोनाक्षी राणा, सुहानी, रूबी चौधरी, कृति ठाकुर, आरुषि, प्रवीण कौर, सिमरन चौधरी, सिया शर्मा और पलक ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक और तानिया, अर्शदीप, रितिका मुस्कान ने रजत पदक जीते। जबकि पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जतिन, शिवम, निखिल राणा चिराग़, अभिषेक, शुभम, हर्षित और आकर्ष ने स्वर्ण पदक जीते। दीपक, अभय समक्ष, अनिल, सुजल और आर्यन ने अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीते। बास्केटबाल फाइनल मुक़ाबले में सक्षम ठाकुर, भविष्य, अनीश, रीतिक, पंकज शर्मा, अक्षत की टीम विजेता रही। जबकि निखिल वर्मा, प्रदीप, वंश, पारीक, मानव, रोहित की टीम उपविजेता रही। महिला ऊंची कूद में सुहानी ने स्वर्ण पदक, पलक ने रजत पदक और ज्योति ने कांस्य पदक जीते। जबकि, पुरुष वर्ग में आदित्य ने स्वर्ण, राहुल चौधरी ने रजत और सौरभ ने कांस्य पदक जीते। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने मेडल पहना कर विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed