{"_id":"65f9926b73cb5dfbf60d1a75","slug":"soil-and-sand-found-in-raipur-sahoda-drinking-water-is-being-supplied-una-news-c-93-1-ssml1048-120075-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रायपुर सहोड़ा में मिट्टी-रेत मिला पेयजल हो रहा सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रायपुर सहोड़ा में मिट्टी-रेत मिला पेयजल हो रहा सप्लाई
Tue, 19 Mar 2024 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
रायपुर सहोड़ा में बाल्टी में जमा पेयजल के साथ आया रेत:संवाद
दूषित पानी पीने से कई बीमारियों का बढ़ा खतरा, पूर्व जिप सदस्य पंकज सहोड ने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। गांव रायपुर सहोडा के वार्ड नंबर चार में मिट्टी और रेत मिले पेयजल की सप्लाई होने की शिकायत विभाग के पास दर्ज करवाई गई है। विभाग ने सूचना मिलते ही इस समस्या के पुख्ता हल का भरोसा दिलाया है। रायपुर सहोड़ा निवासी पवन कुमार तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ ने बताया कि मंगलवार को जब उन्होंने नल ऑन किया तो कुछ देर बाद देखा कि बाल्टी में पानी के साथ रेत भी आ रहा था। इस पर उन्होंने दूसरे नल को चलाया तो उसमें भी मिट्टी-रेत मिला पेयजल ही आ रहा था। पवन कुमार ने कहा कि उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दी और पानी में रेत-मिट्टी होने की बात बताई।
उन्होंने कहा कि मिट्टी-रेत मिला पेयजल पीने से पथरी और डायरिया आदि बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। पूर्व जिप सदस्य ने जल शक्ति विभाग से मांग उठाई है कि समूचे गांव में पेयजल आपूर्ति की सप्लाई की जांच होनी चाहिए, ताकि दूषित पेयजल की सप्लाई को रोका जा सके।
रेत-मिट्टी मिले पेयजल की सप्लाई का मामला उनके संज्ञान में आया है, जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायपुर सहोड़ा से कुछ लोगों ने इस तरह की शिकायत की है।
विज्ञापन
परमजीत सिंह, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, मैहतपुर बसदेहड़ा उपमंडल