फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Social security pensioners should get their verification done by September 30: Pandit

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 30 सितंबर तक करवाएं सत्यापन : पंडित

Fri, 19 Sep 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Social security pensioners should get their verification done by September 30: Pandit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत जिला ऊना में सभी 70,093 सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-कल्याण मोबाइल एप के माध्यम से ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला, तहसील, पंचायत और स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, परित्यक्ता एकल नारी पेंशन, दिव्यांग राहत भत्ता, कुष्ठ रोगी भत्ता तथा ट्रांसजेंडर पेंशन योजना से लाभान्वित सभी व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे 30 सितंबर से पूर्व अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से पेंशन सत्यापन अवश्य करवाएं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी पेंशनरों के आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पूर्ण स्थायी पते की नवीनतम जानकारी दस्तावेजों के आधार पर सत्यापित कर रही हैं। अधिकांश पेंशनरों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष का कार्य शीघ्र पूरा किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी ने चेतावनी दी कि जिन पेंशनरों की नवीनतम जानकारी सत्यापित नहीं होगी, उनका पेंशन वितरण नए पोर्टल के माध्यम से बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed