फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Social media controversy escalates in Amb, former MLA files police complaint

Una News: अंब में सोशल मीडिया विवाद ने पकड़ा तूल, पूर्व विधायक ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Tue, 12 May 2026 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 12 May 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
Social media controversy escalates in Amb, former MLA files police complaint
बडूही (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के अंब क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। पूर्व विधायक बलवीर सिंह ने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स और व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 9 मई 2026 से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ एक संगठित अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कथित रूप से आपत्तिजनक, मानहानिकारक और जाति आधारित टिप्पणियां तथा पोस्ट साझा की जा रही हैं, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया पेज झूठ का पर्दाफाश सहित कुछ अन्य आईडी से फर्जी पोस्ट और एडिटेड तस्वीरें साझा की गईं। आरोप है कि इन पोस्ट्स में उन्हें रिश्वत लेते हुए दिखाया गया जबकि उन्होंने इन तस्वीरों और दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और भ्रामक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में एक सोशल मीडिया यूजर नितिन राणा पर भी आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि कुछ पोस्ट्स में धमकी भरे नारे और चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश भी की गई।

पूर्व विधायक का कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत मानहानि का मामला नहीं है बल्कि इसमें जातिगत टिप्पणियों के माध्यम से सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास भी शामिल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व विधायक ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के आईपी एड्रेस ट्रेस किए जाएं और सभी आपत्तिजनक पोस्ट को तत्काल हटवाया जाए। साथ ही इस कथित अभियान से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। अब लोगों की नजर पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई और जांच की दिशा पर टिकी हुई है।


डीएसपी अंब अनिल पटियाल का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी अकाउंट्स की पहचान कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed