{"_id":"684d5640e19d2301aa0b89a9","slug":"social-and-leadership-skills-got-recognition-at-national-level-ajay-una-news-c-93-1-una1002-156358-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक और नेतृत्व कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक और नेतृत्व कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान : अजय
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को अखिल भारतीय वाॅलीबाल फेडरेशन का अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
बोले, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बढ़ाया कुटलैहड़ का मान, युवाओं को मिलेगा नया मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स युवा विंग के प्रदेश चेयरमैन अजय ठाकुर ने अखिल भारतीय वाॅलीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयनित हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बधाई दी। अजय ठाकुर ने कहा कि यह न सिर्फ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है। वीरेंद्र कंवर का इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होना यह दर्शाता है कि उनके सामाजिक एवं नेतृत्व कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। वीरेंद्र कंवर जैसे अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता के नेतृत्व में वॉलीबाल जैसे खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा मिलेगी। उनका मानना है कि इससे युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में जहां संसाधनों की सीमाएं होती हैं, वहां यदि किसी राष्ट्रीय स्तर की खेल संस्था का नेतृत्व किसी स्थानीय नेता के हाथों में हो तो वह युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है।