फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sobha yatra organised on the ocasion og guru ravidas jaynti in nagar panchyat daulatpur chock una himachal pradesh

गुरु रविदास जयंती पर निकाली विशाल शोभायात्रा

Tue, 15 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
sobha yatra organised on the ocasion og guru ravidas jaynti in nagar panchyat daulatpur chock una himachal pradesh
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में गुरु रविदास कमेटी डंगोह खास के पदाधिकारी शोभायात्रा निकालते हुए। संव - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में शुक्रवार को गुरु रविदास जी के 645वें आगमन पर्व पर गुरु रविदास कमेटी डंगोह खास ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

शोभायात्रा डंगोह खास से शुरू होकर नपं दौलतपुर चौक के बाजार में पहुंची, जहां ढोल की थाप नाचती संगत का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में गुरु रविदास जी के जीवन को दर्शाती झांकियों और नगर कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

गुरु रविदास कमेटी के प्रधान गुरदेव सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में हम सभी को गुरु रविदास के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी लोगों को संदेश देते थे कि भगवान ने इंसान को बनाया है, न कि इंसान ने भगवान को। इसका मतलब है कि हर इंसान को भगवान द्वारा बनाया गया है और सभी को धरती में समान अधिकार है। इस मौके पर रविंद्र कुमार, पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह, हरिदास, संजय भाटिया मंगल सिंह, पूर्ण दास, अमरजीत, दौलत सिंह, शिव भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed