फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Soambhadra festival started from today

ढोल नगाड़ों के साथ सोमभद्रा महोत्सव का आगाज

Fri, 11 Nov 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 11 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Soambhadra festival started from today
ऊना में सोमभद्रा उत्सव के दारान शोभायात्रा निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला

राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव का बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ शानदार आगाज हो गया। आबकारी और कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को पूजा अर्चना तथा भव्य शोभायात्रा की अगुवाई के साथ राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में प्रकाश चौधरी खुली जीप में राज्य कांग्रेस समिति के सदस्य सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र धर्माणी सहित अन्य नेताओं के साथ सवार होकर स्थानीय परिधि गृह से होकर इंदिरा स्टेडियम पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पगड़ियां पहनकर ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा डाला।

विज्ञापन


शोभायात्रा में विभिन्न तरह के बैंड, ढोल नगाड़े, ऊंट, झांकियां, स्कूली बच्चे और भंगड़ा तथा गतका दल आकर्षण का केंद्र थे। प्रकाश चौधरी ने इंदिरा स्टेडियम में महोत्सव की प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया। महोत्सव में 70 से अधिक सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों ने अपने स्टाल लगाए हैं। इनमें विभागों की उपलब्धियों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। आबकारी एवं कराधान मंत्री ने हर स्टाल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा सोमभद्रा महोत्सव ऊना जिला का प्रमुख मेला है, जो यहां की गौरवपूर्ण संस्कृति और जिले की विकास यात्रा का प्रतीक है। ऊना की भाग्य रेखा कहलवाने वाली स्वां नदी जिसे शास्त्रों में सोमभद्रा कहा गया है, के नाम पर सरकार की ओर से इस महोत्सव का नामकरण किया गया है। इस अवसर पर जिलाधीश एवं सोमभद्रा महोत्सव समिति के चेयरमैन विकास लाबरू ने आबकारी और कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसपी अनुपम शर्मा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, जिला परिषद की चेयरपर्सन सोमा भरवाल, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, ऊना ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक शर्मा, देवेंद्र वत्स, बोधराज, राकेश कैलाश, विजय डोगरा, राजू पराशर, विवेक मिंका, सुभद्रा देवी, एडीएम राजेश कुमार मारिया, एसडीएम पृथीपाल सिंह, दिले राम धीमान, धनवीर ठाकुर, सुनील वर्मा, सहायक आयुक्त विनय मोदी, एईटीसी यूएस राणा, डीएफओ आरके डोगरा, डीएसपी कुलविंद्र सिंह सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed