{"_id":"57fa807d4f1c1b675228e240","slug":"snake-bite-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को सांप ने डसा, ऊना रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति को सांप ने डसा, ऊना रेफर
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
snake
- फोटो : demo pic
बंगाणा के सीमावर्ती गांव घलोण में व्यक्ति को सांप ने डस लिया। तबियत बिगड़ने पर पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अरविंद (33) निवासी घलोण अपने घर के समीप कार्य कर रहा था कि तभी अचानक ही उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को ऊना अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताय कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन