फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Smiles on the faces of students in English exam, 100% attendance

Una News: अंग्रेजी की परीक्षा में विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, शत-प्रतिशत रही उपस्थिति

Fri, 01 Mar 2024 05:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Smiles on the faces of students in English exam, 100% attendance
जिले के 150 केंद्रों में 12वीं के 5028 बच्चों ने दी वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत 12वीं कक्षा की सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार को शुरू हो गईं। शुक्रवार को जिले के लगभग 150 केंद्रों में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी। इसमें बोर्ड के अंतर्गत आते निजी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। विभाग की ओर से बनाए केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा ली गई। इस दौरान जिले के कई परीक्षा केंद्रों में शिक्षा विभाग और एसडीएम की उड़नदस्ता टीमें भी परीक्षा में निरीक्षण करने पहुंचीं।
जानकारी के अनुसार हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एक मार्च को सत्र 2023-24 की अंग्रेजी विषय की पहली वार्षिक परीक्षा हुई। इसमें लगभग सभी बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। वर्तमान में जिले के सरकारी स्कूलों के सत्र 2023-24 की 12वीं कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 5028 है। इसके साथ बोर्ड से मान्यता प्राप्त कुछ निजी स्कूलों के विद्यार्थी और एसओएस के विद्यार्थी भी परीक्षा देने पहुंचे। विद्यार्थियों की परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रहा। विद्यार्थी परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। परीक्षा केंद्रों में सुबह 08:30 के करीब बच्चों ने पहुंचना शुरू कर दिया, ताकि केंद्रों में अपने स्थान पर समय से बैठने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर 12 बजे परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा बहुत अच्छी हुई। बसदेहड़ा स्कूल की छात्रा सिमरन, नंदिनी, प्रिया, रुचि, नेहा, वंदना ने कहा कि प्रश्नपत्र उनकी तैयारी के मुताबिक रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कम समय में परीक्षा का प्रश्न पत्र हल कर लिया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ आदर्श माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा में अंग्रेजी का पेपर देकर निकले परीक्षा बेहद खुश नजर आए। इन परीक्षार्थियों का कहना था कि उनका पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है तथा इस पेपर में अच्छे अंक अर्जित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

उड़नदस्ता टीमें रहीं सक्रिय
नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ऊना के माध्यम से उड़नदस्ता टीम भी कई परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण करने पहुंची। इसमें शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल के साथ संजीव कुमार, सुनीता देवी विशेष रूप से मौजूद रहे। उड़नदस्ता टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार कलां, रायंसरी, समूर कलां, डीएवी ऊना, बाल स्कूल ऊना और गर्ल्स स्कूल ऊना का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान सभी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त नजर आई और नकल का कोई मामला नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed