{"_id":"668715420b37f962f505f20a","slug":"smiles-on-the-faces-of-2357-elders-una-news-c-93-1-una1002-127635-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 2357 बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 2357 बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान
Fri, 05 Jul 2024 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
ऊना अस्पताल दांत रोग विशेषज्ञ डॉ कापिल भरवाल मरीज का उपचार करते हुए।संवाद
ऊना। जिला के 2357 बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित की गई मुस्कान योजना के तहत दंत चिकित्सक विशेषज्ञों ने जिला के बुजुर्गों को निशुल्क में डेंचर की सुविधा मुहैया करवाकर उनके चेहरे को फिर से मुस्कान खिला दी है।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के दंत चिकित्सक विशेषज्ञ डॉक्टर कपिल भरवाल के अनुसार कोरोना काल के दौर से बुजुर्गों को डेंचर लगाने की रफ्तार में कमी आई है, जिसके चलते वर्तमान में डेंचर लगाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के दंत चिकित्सा ओपीडी में अभी भी 500 से अधिक बुजुर्गों को डेंजर लगाए जाने की लिस्ट में है। विभाग की ओर से पांच डेंचर लगाने का प्रतिमाह लक्ष्य रखा गया है। विभाग की टीम संयुक्त प्रयासों से 7 से 8 डेंचर प्रतिमाह लगाने में सफल हो रही है। उन्होंने कहा है कि एक मरीज को डेंचर लगाने के बाद कम से कम 5 से 6 बार सिटिंग के लिए बुलाना पड़ता है। तब जाकर यह प्रक्रिया पूरी होती है।
इस योजना के तहत 60 प्लस आयु के बुजुर्गों को यह सुविधा स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क में प्रदान की जा रही है, जबकि इससे कम आयु वर्ग के लोगों को सरकार के द्वारा तय किए गए दामों के हिसाब से 2200 रुपए के तकरीबन डेंचर लगाने की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आए दिन अस्पताल में फ्री में डेंचर लगवाने के लिए लाभार्थी पहुंच रहे हैं और उनका नाम-पता पंजीकरण करने के बाद पूरी हिस्ट्री तैयार की जाती है और उसके हिसाब से प्राथमिकता के आधार पर ही डेंचर लगाने के लिए संपर्क किया जाता है।
विज्ञापन
इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द बुजुर्गों को यह सुविधा मुहैया हो, लेकिन यह प्रक्रिया काफी जटिल होने की सूरत में महीने में काफी प्रयास किए जाने के बावजूद भी तय किए गए लक्ष्य से अधिक डेंचर दांत चिकित्सा विभाग की टीम लगाने में सक्षम हुई है। उधर, सीएमओ ऊना डॉक्टर एसके वर्मा के अनुसार सरकार की ओर से चलाई गई मुस्कान योजना का ऊना जिला के बुजुर्ग काफी फायदा ले रहे हैं। यह प्रक्रिया काफी जटिल होने की सूरत में 500 से अधिक लोग अभी भी कतार में है। टर्म बाय टर्म जिसका नंबर आता है, उसी हिसाब से बुजुर्गों को डेंचर लगाने की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।