{"_id":"679242649a692cd2d90a3c3f","slug":"smile-tops-in-slogan-writing-and-komal-tops-in-speech-una-news-c-93-1-ssml1046-144110-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नारा लेखन में मुस्कान और भाषण में कोमल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नारा लेखन में मुस्कान और भाषण में कोमल अव्वल
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने कुठार कलां स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर
बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार कलां में वीरवार को खंडस्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मासिक धर्म स्वच्छता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। नारा लेखन में मुस्कान ने पहला, अंशिका ने दूसरा और शीतल तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में कोमल ने पहला, रिया ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। फतेहपुर वृत्त पर्यवेक्षक नानकी देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. पल्लवी शर्मा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया के बारे में जानकारी दी। वहीं, बच्चियों को खानपान और महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए, इससे अवगत करवाया। उन्होंने पोषण पर जोर देते हुए बच्चों को खानपान के बारे में समझाया। अगर हमारा खानपान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। पर्यवेक्षक नानकी देवी ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना और उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बच्चों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, लड़कियों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य रमन विज ने बच्चों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जानकारी दी।