फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Smart and green card facilities will be available only for a specified period.

Una News: निर्धारित अवधि तक ही मिल पाएगी स्मार्ट और ग्रीन कार्ड की सुविधा

Fri, 31 Oct 2025 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Smart and green card facilities will be available only for a specified period.
एचआरटीसी की बसों में लाभ लेने वाले सभी को बनाना होगा हिम कार्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में यात्री स्मार्ट और ग्रीन कार्ड की सुविधा का लाभ निर्धारित अवधि तक ही उठा सकेंगे। कार्ड की निर्धारित अवधि (वैलिडिटी) समाप्त होने के बाद सेवा का लाभ उठाने के लिए हिम बस कार्ड बनाना पड़ेगा। इसी कार्ड में स्मार्ट और ग्रीन कार्ड की सुविधा को शामिल किया गया है। अगर सामान्य कार्ड बनाते हैं तो उस पर टिक लगाया जाएगा। उसी के अनुरूप किराये में यात्रियों को रियायत मिलेगी। विद्यार्थियों समेत अन्य कर्मचारी जो सेवा का लाभ उठाते हैं, उनके लिए जरूरी किया गया है। यात्री एचआरटीसी की वेबसाइट और लोक मित्र केंद्र में जाकर 236 रुपये देकर इसे ऑनलाइन बना सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि अगर कोई यात्री एक हजार किलोमीटर से ऊपर सफर करता है तो उसे कैश बैक भी मिलेगा। हिम बस कार्ड सभी बसों एसी, लग्जरी में भी चलेगा। इस कार्ड पर पांच प्रतिशत की छूट रहेगी। अगर रोजाना सफर करते हैं तो वह रूट भी कार्ड पर लिखा जाएगा। इस पर भी अतिरिक्त छूट किराये में मिलेगी। मौजूदा समय में परिवहन निगम यात्रियों को किराये में छूट के लिए ग्रीन कार्ड और स्मार्ट कार्ड की सुविधा दे रहा है। ग्रीन कार्ड पर 25 फीसदी, सम्मान कार्ड पर 30 फीसदी और स्मार्ट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलती है। यह कार्ड केवल साधारण बसों में ही चलते हैं लेकिन हिम कार्ड की सुविधा सभी बसों में रहेगी।


कोट्स
जिन यात्रियों ने स्मार्ट और ग्रीन कार्ड बनाए हैं। उन्हें कार्ड की अवधि तक निगम की बसों में सेवा का लाभ मिलता रहेगा। अवधि समाप्त होने के बाद हिम कार्ड बना सकते हैं। इसी कार्ड में इन सुविधाओं को शामिल किया गया है। यह कार्ड निगम की सभी बसों में मान्य होगा। लोक मित्र केंद्र या निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed