फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Slogans of Bharat Mata Ki Jai and Pakistan Murdabad echoed in Gondpur

Una News: गोंदपुर में गूंजे भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Tue, 27 May 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 27 May 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Bharat Mata Ki Jai and Pakistan Murdabad echoed in Gondpur
दौलतपुर चौक (ऊना)। देशभक्ति के रंग में रंगे गोंदपुर बनेहड़ा में भाजपा ने सोमवार को भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास और जिला पार्षद सुशील कालिया की अगुवाई में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के पंचायत सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरा वातावरण भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने न केवल युवाओं में जोश भरा बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारतवासी अपने वीर सैनिकों और राष्ट्र के सम्मान के लिए सदा एकजुट हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हर नागरिक को सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए सदैव राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। तिरंगा यात्रा राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल करती है। यात्रा में भाजपा नेता विश्वजीत पटियाल, मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, पवन लंबरदार, राजीव, राजू, नरेन्द्र, नींदी, गुलाम मोहम्मद, विजय चौधरी, सुरेश शर्मा, मंजू जरियाल, लक्ष्मी जरियाल, कैप्टन हैपी सहित कई नागरिकों एवं भाजपा नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed