{"_id":"6607125e207d6eed2d076444","slug":"six-months-have-passed-since-the-announcement-not-a-single-brick-could-be-laid-una-news-c-93-1-ssml1048-120792-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घोषणा को बीते छह महीने, नहीं लग पाई एक भी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घोषणा को बीते छह महीने, नहीं लग पाई एक भी ईंट
Sat, 30 Mar 2024 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर सहोड़ा सरकारी स्कूल की चार दिवारी का काम अधर में लटका
सितंबर 2023 को सतपाल रायजादा ने कहा था एक माह में होगा काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। एक अर्से से टूटी चार दिवारी का काम बजट के अभाव में आज दिन तक शुरू ही नहीं हो पाया है। चार दिवारी टूटने से न केवल स्कूली विद्यार्थी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, बल्कि खेल मैदान में किसी भी वक्त पशु घुस जा रहे हैं। इससे खेल मैदान भी खराब हो रहा है। सितंबर 2023 को अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज करने आए कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की मौजूदगी में यह सार्वजनिक घोषणा की थी कि एक माह के भीतर चार दिवारी का काम शुरू हो जाएगा, जबकि छह महीने होने को आए हैं, आज दिन तक इस कार्य में एक भी ईंट नहीं लग पाई है।
चार दिवारी एक बार क्या टूटी, पलटकर किसी ने भी इसे दोबारा बनाने की दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। बजट के अभाव का हवाला देकर अभी तक इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। सूत्रों से पता चला है कि मौजूदा विधायक सतपाल सत्ती ने स्थानीय पंचायत के निवेदन पर तीन लाख देने का वादा किया है, परंतु अभी तक इस संबंधी भी कोई पत्र जारी नहीं हो हो पाया है।
विज्ञापन
गौर हो कि इस विकास कार्य में करीब साढ़े छह लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है, लेकिन इस चार दिवारी के लिए अभी तक कहीं से भी कोई राशि नहीं मिल पाई है, जिससे चार दिवारी का काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
चार दिवारी का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। बजट के अभाव की वजह से शायद कुछ दिक्कत पेश आ रही है।
राज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षक, रायपुर सहोड़ा
अभी तक घोषणा के अनुरूप कोई पैसा चार दिवारी के लिए नहीं आया है। विधायक सतपाल सत्ती ने तीन लाख रुपए देने की बात कही है। इस संबंधी पत्र जारी होने की उम्मीद है, परंतु अभी पत्र आया नहीं है। पूर्व विधायक की ओर से कोई धनराशि पंचायत को प्राप्त नहीं हुई है।
रोहित कुमार, प्रधान, ग्राम पंचायत्र, रायपुर सहोड़ा
चार दिवारी के लिए ग्राम पंचायत और न स्थानीय स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई अनुमानित व्यय का प्रस्ताव आया है, जिस कारण धनराशि स्वीकृत नहीं हो सकी।
सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक, ऊना सदर